पत्थरबाजी करने वाले फरार चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत धानेपुर पुलिस ने फरार चल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो सोमवार को थाना धानेपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे पण्डित वृन्दावन में कुछ लोगो द्वारा अराजकता फैलाते हुए ईटा-पत्थर से पथराव किया गया था। जिसके संबंध में थाना धानेपुर में अभियुक्त राकेश पासवान पुत्र राम केवल पासवान नि0 पूरे पण्डित वृन्दावन, सुरेन्द्र पासवान पुत्र राम केवल पासवान नि0 पूरे पण्डित वृन्दावन, छोटकऊ अली उर्फ अकबर पुत्र मुसीबत अली नि0 बरगदही लालपुर के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें थानाध्यक्ष धानेपुर संजय कुमार तोमर मय टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर खास की सूचना पर तीनों आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायालय रवाना किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form