विकासखंड करनैलगंज में हुआ रोजगार मेले का आयोजन,कैम्प में सैकड़ों श्रमिकों, पटरी व्यवसाईयों एवं मनरेगा मजदूरों का हुआ निःशुल्क पंजीकरण

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। बुधवार को विकासखंड करनैलगंज में श्रम एवं सेवायोजना विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष सोनी सेवक ने किया। कार्यक्रम के आयोजक खंड विकास अधिकारी आरएन पाण्डेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। ब्लाक परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गये कैम्प में सैकड़ों श्रमिकों, पटरी व्यवसाईयों एवं मनरेगा मजदूरों का निःशुल्क पंजीकरण कराया गया। तो वहीं पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस मौके पर संदीप सिंह, देवेन्द्र दीक्षित, आशीष सोनी, चंद्रशेखर गोस्वामी, विवेक सिंह, अनुराग सक्सेना, रामजी त्रिपाठी, एडीओं पंचायत विजय कुमार मिश्रा, चंद्र कुमार शर्मा, प्रियंका पाण्डेय, निरंकार पाण्डेय ब्लाक के कर्मचारीगण, कई स्वयं सहायता समूह एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form