ब्राह्मण सभा ने शुरू किया सदस्यता अभियान,समाज के उत्थान के लिये किया का किया गया आवाहन।

गोण्डा - अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा समाज के उत्थान के मद्देनजर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी जिसमें करीब चार दर्जन लोगों ने सदस्यता प्राप्त की। उक्त सदस्यता अभियान का शुभारम्भ बेलवा बाजार स्थित कैम्प कार्यालय से हुआ।सगठन के जिलाध्यक्ष पं अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में जिला सचिव आशीष शुक्ल, करनैलगंज विधानसभा प्रभारी देवकीनन्दन पांडेय, प्रदीप तिवारी, राहुल गुप्ता, वीरेंद्र कुमार तिवारी, शिवा राम तिवारी, आनंद कुमार गोस्वामी, निखिल कुमार शुक्ला, श्याम तिवारी, देव प्रकाश मिश्रा आदि मौजूगी में करीब 50 से ज्यादा लोगो ने संगठन के प्रति आस्था प्रकट कर सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी देते हुये करनैलगंज विधानसभा प्रभारी देवकीनन्दन पाण्डेय ने बताया कि,यह सदस्यता अभियान २८फरवरी तक लगातार चलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form