करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के गोंडा आगमन पर एबीवीपी,हियुवा, सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टॉप व कादीपुर पॉवर हाउस करनैलगंज के पास एकत्रित होकर जोरदार स्वागत किया गया। बतातें चलें हालहिं में सर्वेश पाठक को राष्ट्रीय सचिव से राष्ट्रीय महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया है। इस पर गोंडा जिला के विभिन्न संगठन एबीवीपी,हियुवा,के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस ने खुशी व्यक्त किया एवं राष्ट्रीय महासंघ के प्रति आभार व्यक्त किया था। निर्वाचन के पश्चात उनका ग्रह जनपद में प्रथम आगमन था जिसे लेकर करनैलगंज बस स्टॉप व कादीपुर पॉवर हाउस के पास श्रीपाठक का काफिला रुका वहाँ उपस्थित उनके चाहने वालों ने राष्ट्रीय महासचिव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
श्रीपाठक के साथ उनके निजिसचिव प्रतीक पाण्डेय,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ठाकुर,यूपी अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रदेश महामंत्री शिवांजली पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला,आईटी संयोजक गौरव शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे। गोंडा जिले के लोगों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि सामान्य परिवार से जुड़े सर्वेश पाठक का राष्ट्रीय महासचिव पद पर निर्वाचन हुआ है। अब आम जनमानस की समस्याओं को केंद्र व राज्य सरकार तक सुगमता से पहुँचाया जा सकेगा। इस मौके पर जोगिंदर सिंह जानी,हरजीत सिंह,कन्हैयालाल वर्मा,ओमप्रकाश तिवारी,अमर सिंह,अनिल गुप्ता,अर्चित पाण्डेय,चंद्रशेखर गोस्वामी,रविन्द्र पाण्डेय,पुष्पेंद्र तिवारी दद्दन व करन तिवारी,शिवम ओझा ,मनीष शुक्ला, नान बाबू तिवारी,सुभम तिवारी, छोटे तिवारी, रिंकू ओझा ,बाप्पन मिश्रा,ननके मिश्रा ,मुन्ना शुक्ला,बड़कऊ पांडेय,महेश तिवारी,धनंजयमणि त्रिपाठी,श्याम किशोर मिश्र,अजय श्रीवास्तव,अंकुर प्रभात,अभय,अजय पुरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।