करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : करनैलगंज हलधरमऊ पश्चिमी जिला पंचायत सदस्य के लिए ग्राम सभा नारायणपुर मांझा के सूर्यवंशन पुरवा गांव की रहने वाली फौजी धनु धर्मेन्द्र सिंह कमांडो की पत्नी नेहा सिंह चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने उतरेंगी। नेहा सिंह का कहना है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगी बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी और चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में विकास के लिए शासन से तरह-तरह के प्रयास करके विकास करवाऊंगी, उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुआ है जिससे क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है क्षेत्र में विकास करवाना हमारा पहला मुद्दा है। उन्होंने कहा हमारे पति फौजी धनु धर्मेन्द्र सिंह कमांडो फौज में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं और मैं जिला पंचायत सदस्य बनकर क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहती हूँ।