महिला का आरोप उसके साथ दबंगों ने किया अश्लीलता,कोतवाली में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय): कोतवाली करनैलगंज अन्तर्गत एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि वह निहायत गरीब व मजदूरी पेशा है। उसके पति की मांसिक स्थित ठीक नही है। रात्रि के समय वह अपने घर मे सोई थी। उसी बीच गांव के ही कुछ लोग उसके घर मे घुस आये। और उसकी रजाई उतारकर अश्लील हरकत करने लगे। यही नही उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगे। हल्ला गुहार पर उसकी ननद बचाने दौड़ी तो उसके ऊपर किसी औजार से हमला कर दिये। जिससे उसके हाथ का पंजा घायल हो गया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो पक्ष से एक तरह की ही तहरीर आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form