नेताजी सुभाष चन्द्र की 125 वीं जयन्ती पर मॉर्डन पब्लिक स्कूल में होगा भव्य आजोजन,डीआईजी होंगे मुख्य अतिथि।

गोण्डा - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा,उस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित पटेल नगर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक डॉ शेर बहादुर सिंह पूर्व सदस्य उच्चतर सेवा आयोग ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को     नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के उप पुलिस महानिरीक्षक  डॉ राकेश सिंह व विशिष्ट अतिथि  जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय रहेंगे।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी आर्ट ऑफ लिविंग एव  पेंशनर्स कल्याण संस्था का भी सहयोग लिया जा रहा है। तथा आयोजित संगोष्ठी में शहर के अन्य कई प्रबुद्धजनों,साहित्यकारों तथा कवियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही साथ उक्त अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form