किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का बड़ा एलान,पूर्व मंत्री योगेश प्रताप की अगुवाई में तहसील मुख्यालय से निकलेगी किसान यात्रा।

करनैलगंज/गोण्डा - किसानो की बिभिन्न समस्याओं को लेकर विगत कई दिनों से चल किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं को लेकर किसान बचाओ खेती किसानी बचाओ कार्यक्रम के तहत देश के कई राज्यों में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिये पार्टी द्वारा  प्रदेश भर में किसान यात्रा निकालने का निर्देश दिया गया है। उक्त क्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में किसानों की बिभिन्न समस्याओं जैसे धान खरीद में हो रही मनमानी, वर्तमान गन्ना पेराई सत्र में गन्ने का दाम 4:30 ₹100 प्रति कुंतल करने तथा खाद्य एवं डीजल का दाम कम करने के लिये पूरे विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुये गिरिजा शंकर सिंह ने बताया कि आगामी 7 दिसम्बर को तहसील मुख्यालय किसान यात्रा का श्रीगणेश पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई मे किया जायेगा। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता अपने निजी साधनों से किसान यात्रा में शामिल रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form