आवारा पशुवों को पकड़ने के लिये चल रहा विशेष अभियान

करनैलगंज गोण्डा। नगर पालिका परिषद करनैलगंज द्वारा नगर के लोगों को आवारा पशुवों के आतंक से निजात दिलाने एंव आये दिन इन जानवरों से टकराकर हो रहे रोड दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु प्रभारी शिव कुमार के नेतृत्व में एक्सपर्ट लोगों की टीम गठित कर आवारा पशुवों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए नगर पालिका के लिपिक आशीष सिंह ने बताया कि आवारा पशुओ के आतंक से शहर के लोग काफी परेशान थे। सैकड़ो लोग अब तक इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके थे। इन समस्याओं के समाधान हेतु आवारा पशुओ को पकड़ने के लिये यह अभियान ग्यारह दिसम्बर को शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में भी यह अभियान अभी जारी रहेगा। बुधवार तक करनैलगंज के आस पास से करीब 76 पशुवों को पकड़कर नगर से बाहर गुरवालिया में बने गौ आश्रय केंद्र में छोड़ा जा चुका है। ताकि यह आवारा पशु फिर से नगर में ना आ सकें। तो वहीं गुरवालिया में बनें गौ आश्रय केंद्र में क्या जानवरों को चारा,पानी व ठंड से बचने के लिये समुचित व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं इसका जायजा लेने के लिये हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय अपने ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ 5 जनवरी को भ्रमण करेंगे और वहाँ के ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form