नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के 02 वांछित अभियुक्तों-01. पवन पाल, 02. शिव पूजन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. पवन पाल पुत्र जगराम नि0 रानीपुर बुद्धू पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. शिवपूजन यादव पुत्र हरीराम नि0 रानीपुर बुद्धू पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-30/2022 धारा 376डी(ए),506 भादवि व  पाक्सो एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form