दुष्कर्म का आरोपी रामराज गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त रामराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामराज पुत्र पंचम सोनकर नि0 परसनपुरवा मौजा विसुनपुर संगम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-20/22, धारा 376,341 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form