करनैलगंज : जब-जब पड़ा प्राइवेट बसों का अकाल तब तब यात्री हुये बेहाल

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित करनैलगंज बस स्टॉप पर जब जब प्राइवेट बसों की कमी हुई तब तब यहाँ यात्रियों को परेसान होते देखा गया। तहसील मुख्यालय होने के नाते व प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले करनैलगंज बस स्टॉप पर परसपुर,हलधरमऊ तथा कटरा बाजार क्षेत्र के हजारों यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना रहता है और सहालग के दिनों में ये संख्या और अधिक बढ़ जाती है। सहालग की वजह से यहाँ अक्सर यात्रियों को अपने गंतब्य तक पहुंचने में लम्बा इंतजार करना पड़ा तो वहीं कुछ लोगों को लम्बी प्रतीक्षा के बाद घर वापस लौटते भी देखा गया। इसी तरह गुरुवार को भी सरकारी बसें तो आती जाती रहीं लेकिन जिला मुख्यालय से खचाखच भरी रहने के कारण वह नाकाफी सावित हुईं। गुरुवार को निजी बसों के रोड़ पर कम रहने से यात्री पूरे दिन हलकान दिखे। स्थानीय दुकानदार जसपाल मौर्यया व रामपकाश मौर्य
 का कहना है कि,सहालग के दिनों में प्राइवेट बसों के बुकिंग में चले जाने पर अक्सर यहां यात्रियों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form