सपा की लगी सातवीं विजय चौपाल,क्षेत्रवासियों ने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का किया स्वागत

करनैलगंज/गोण्डा - आगामी विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 298 करनैलगंज में सातवीं विजय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के न्याय पंचायत सरैया में आयोजित चौपाल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा किये गये स्वागत से अविभूत पूर्व मन्त्री ने क्षेत्रवासियों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके हर दुःख सुख में शामिल रहने का वादा किया। उन्होंने  इस दौरान मौजूद सभी पार्टी पदाधिकारियों,साथियों,सहयोगियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में जगपाल सिंह,बाबादीन तिवारी,चन्द्रेश प्रताप सिह, त्यागी बाबा,गणेश पाण्डेय, मुना तिवारी,हेमन्त सिंह समेत सैकड़ो लोग रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form