लाइसेंसी बन्दूक व रिवाल्वर लेकर अप्रिय घटना को अंजाम देने जा रहे 4 लोग गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थानाध्यक्षों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने व त्योहारों को सकुशल व शन्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में परसपुर पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताविक क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट की घटना को अंजाम देने  जा रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद लाइसेंसी बंदूक, 07 अदद जिन्दा कारतूस, 01 नकली रिवाल्वर, 02 डण्डा, 02 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि ग्राम लोहंगपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी पुरानी रंजिश है जिसको मारने-पीटने हमलोग जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर  न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. पंकज पाण्डेय पुत्र केसरी प्रसाद पाण्डेय नि0 ग्राम धनुही थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. मोहित पाण्डेय पुत्र त्रिवेणी सहाय पाण्डेय नि0 ग्राम धनुही थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. दिनेश पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय नि0 ग्राम सेमरी थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
04. सत्येदव पाण्डेय पुत्र स्व0 केसरी प्रसाद पाण्डेय नि0 ग्राम धनुही थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-304/21, धारा 3/20/25/28/30 आर्म्स एक्ट व 207 एम0वी0एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद लाइसेंसी बंदूक।
02. 07 अदद जिन्दा कारतूस।
03. 01 नकली रिवाल्वर।
04. 02 अदद डण्डा।
05. 02 अदद मोटरसाईकिल।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्र0नि0 परसपुर राजनाथ सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form