जाने आज का अपना राशिफल !! ०१/१२/२०२१

आचार्य लखन लाल मिश्रा शास्त्री

मेष : आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष वाला नजर आ रहा है। आज आपके कई कार्यों में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। उनके दिमाग से आपको आज आर्थिक लाभ होगा।
 
वृष : आपके लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। आर्थिक मामलों में लाभ होने की उम्‍मीद है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज किसी मूल्‍यवान वस्‍तु के चोरी होने की आशंका है। आपको अपने सामान के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आज आपको भी भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और धन मिलेगा।

कर्क : आज आपको उत्तम संपत्ति मिलने का संकेत है। भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

सिंह : आज का दिन आपके लिए सुखद है और आज आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और आज धन के मामले में दोस्‍तों का साथ मिलने से खुशी होगी।

कन्या : आज आपका राशि स्वामी बुध पराक्रम में वृद्धि कर रहा है। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा और आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला : आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सुखद है और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होगा। आर्थिक मामलों में आज आपके लिए सफलता का दिन है। कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी और भाग्‍य साथ देगा। इस विषय में सबकी सलाह से काम लें।

धनु : आज का दिन आपके लिए सुखद है। आज विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे और आर्थिक मामलों में भी लाभ प्राप्‍त होगा। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।

मकर : आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए सुखद है। आज राशि स्वामी शनि की ओर से आपको कृपा प्राप्‍त होगी। निर्मूल विवाद अकारण शत्रु उतपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराशा हो सकती है।

मीन : आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। करियर के संबंध में आपको आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में खुशियां आएंगी। आज किसी से पैसों का लेनदेन न करें। संबंध खराब होने का खतरा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form