धनुषयज्ञ महोत्सव के लिए कार्य समिति की बैठक संपन्न,अशोक शुक्ला अध्यक्ष,संतोष गौतम बने महामंत्री

करनैलगंज गोंडा। क्षेत्र के सकरौरा नगर में होने वाला प्रसिद्ध धनुषयज्ञ महोत्सव समिति के लिए कार्य समिति की एक बैठक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राम लीला भवन में आयोजित हुई। जिसमें इस वर्ष के लिए समिति का चयन किया गया। समिति का अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला व महामंत्री संतोष गौतम को बनाया गया। बैठक में कार्य समिति का गठन करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व महामंत्री का चयन होने के बाद उपाध्यक्ष महेश कुमार दीक्षित वह भोला सोनी को नामित किया गया। कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल को नामित किया गया। मंत्री पद पर राजेश गौतम व धीरज जायसवाल को बनाया गया। वहीं लेखा निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला को बनाया गया। वहीं स्वागताध्यक्ष रितेश गुप्ता, सियाराम जायसवाल, राजेश जायसवाल, जगजीवन प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ0 अजय श्रीवास्तव, राजेश निषाद, कमलेश कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया। वहीं प्रबंधक भगौती गुप्ता, चंदन गौड़, विनय कश्यप  धर्मवीर कश्यप, हिमांशु श्रीवास्तव, होली सविता, नरेंद्र सोनी को बनाया गया। वहीं लीला निर्देशक शचीन्द्रनाथ मिश्रा, रितेश सोनी बड़े को व लीला संचालक पन्ना लाल सोनी, नारायण प्रसाद सोनी, गोविंद प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया। इस मौके पर संतोष कुमार पांडे, गिरीश कुमार शुक्ला, शिव कुमार बाथम, संतराम विश्वकर्मा, कृष्णा मेडिकल स्टोर, अंशुल शुक्ला, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form