करनैलगंज-बहला-फुसलाकर लड़की को भगाना पड़ा भारी,आरोपी की पुलिस ने की गिरफ्तारी

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त दीपू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीपू तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी नि0 बांसगांव पूरे भुजई थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-366/21, धारा 363.366 भादवि व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 महिमानाथ उपाध्याय मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form