ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत चोरी/नकबजनी करने का अभ्यस्त गैंगेस्टर गिरफ्तार, नाजायज गांजा व चाकू भी बरामद

गोण्डा - 15 अगस्त 2021 से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गैंगेस्टर की कार्यवाही करने तथा उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियो को दिया था। जिसके अंतर्गत आज थाना छपिया पुलिस ने चोरी/नकबजनी करने के अभ्यस्त 01 गिरोहबंध अपराधी को गिरफ्तार किया है।
थाना छपिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शक्ति विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 500 ग्राम नाजायज गांजा व 01 नाजायज चाकू भी बरामद किया गया। उक्त आरोपी एक अभ्यस्त अपराधी है जिसका एक संगठित गिरोह है जो अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए चोरी व नकबजनी जैसे अपराधों में लिप्त है। 15 अगस्त 2021 से चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद गोण्डा में अब तक 47 अभ्यस्त एवं शातिर गिरोहबन्ध अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की गयी है जिनमें से कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया चुका है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान निरन्तर जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शक्ति विश्वकर्मा पुत्र सोहनलाल विश्वकर्मा नि0 ग्राम खालेगांव थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-241/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-247/21, धारा 8/20, एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-248/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form