शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले जाने का आरोपी शमशेर गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 298/2021 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शमशेर सिंह पुत्र वलजीत सिंह उर्फ बिल्लू नि0 टेपरा मौजा डोमा कल्पी थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-298/2021 धारा 366 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अमर सिंह मय टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form