नहीं रुक रहा लड़की भगाने का मामला,बहला-फुसलाकर लड़कीभगा ले जाने वाला दीपक चढ़ा पुलिस के हत्थे।

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने मु0अ0सं0-178/2021 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीप कुमार राजपूत को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीप कुमार राजपूत पुत्र उत्तम चन्द्र नि0 घुघेरा थाना नवरोता जनपद कांगड़ा हिमाचल प्रदेश।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-178/2021 धारा 363,366 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form