एसपी की सराहनीय पहल,बीट क्षेत्र में निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले आरक्षियों को बेस्ट काॅप ऑफ द मन्थ से किया सम्मानित

गोण्डा - गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद गोण्डा के समस्त थानों पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारी मेें से एक-एक आरक्षी द्वारा माह जून में सराहनीय कार्य किये जाने के सापेक्ष प्रत्येक थानों के एक-एक आरक्षी को बेस्ट काॅप ऑफ द मन्थ से सम्मानित किया गया तथा समस्त बेस्ट काॅप ऑफ द मन्थ में से जनपद स्तर पर बेस्ट काॅप ऑफ द मन्थ थाना करनैलगंज पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारी आरक्षी जागेश्वर गौड़ को सम्मानित किया गया। विवरण निम्नवत है- आरक्षी अंशुमान पांडेय थाना कोतवाली नगर, मुख्य आरक्षी आनंद सिंह थाना कोतवाली देहात, मुख्य आरक्षी शम्भू  तिवारी थाना इटियाथोक, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह थाना खरगूपुर, मुख्य आरक्षी विकास उपाध्याय थाना मनकापुर, मुख्य आरक्षी रामकृपाल यादव थाना धानेपुर, आरक्षी अभिषेक राय थाना छपिया, मुख्य आरक्षी आत्मा सिंह थाना खोडारे, आरक्षी मनोज कुमार सिंह थाना मोतीगंज, आरक्षी सौरभ दीक्षित थाना तरबगंज, मुख्य आरक्षी मिथिलेश कुमार सिंह थाना नवाबगंज, आरक्षी अमित सिंह थाना वजीरगंज, आरक्षी अनुराग राजवंशी थाना उमरी बेगमगंज, आरक्षी जागेश्वर गौड़ थाना कर्नलगंज, आरक्षी मणिकांत उपाध्याय थाना कटरा बाजार, आरक्षी अयोध्या प्रजापति थाना कौड़िया, महिला आरक्षी प्रिया यादव महिला थाना सम्मानित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form