अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मीडिया प्रकोष्ठ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज श्रीवास्तव, बधाईयों का तांता।

गोंडा - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ द्वारा गोण्डा जिले के स्टेशन रोड निवासी भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन के पश्चात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार मीडिया प्रकोष्ठ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से भारत के सभी राज्यों में किया जायेगा। पंकज कुमार श्रीवास्तव के मनोनयन पर जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव,बसंत श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सुमेर श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव,अंकुर श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा,आशीष सक्सेना, रंजन खरे,प्रवीण माथुर, चित्रांश कल्याण परिषद के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव,आशुतोष सहाय, राजू श्रीवास्तव,विकास श्रीवास्तव, देवता प्रसाद श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव,अभय श्रीवास्तव, अजय शंकर, बंटी, विनोद श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव समेत समाज के अन्य कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form