नगरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी,शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे से रहेगा पूर्ण लॉकडाउन


गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। उलंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाई करेगा। जनपद में शुक्रवार को 196 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के भी मरीज शामिल हैं। जनपद में नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी अब सुरक्षित नही है। ग्राम पंचायत तो दूर अब कोई मजरा भी ऐसा नही है, जहां के लोग बीमार नही हैं। जुकाम, बुखार व खांसी जैसी बीमारी अब आम बात हो गई है। इस बीमारी ने अब प्रत्येक परिवार के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अब शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जहां लोग इससे पीड़ित न हों। इसके साथ ही गले मे खरास की बीमारी भी तेजी से पनप रही है। इसके बारे में किसी को कोई ठोस जानकारी नही है। यदि इस पर शोध करके इसका पता लगाकर रोंक थाम नही किया गया, तो यह भयानक बीमारी का रूप ले सकता है। शुक्रवार को करनैलगंज सीएचसी से आरटीपीसीआर के 9 मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ऐसे ही हलधरमऊ सीएचसी से भी शुक्रवार को आरटीपीसीआर 9 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन किट से हुई जांच का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है। कोरोना हर जगह तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है। आये दिन भारी संख्या में लोग कोरोना पॉजीटिव मिल रहे है। समस्त नागरिकों की यदि जांच कराई जाय तो अधिकतर लोग पॉजीटिव मिल सकते हैं। फिर भी लोग सुरक्षा के उपाय नही अपना नही रहे हैं। यहां तक कि बिना मास्क के लोग  मांगलिक कार्यक्रमो में हिस्सा ले रहे हैं। जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form