चुनाव में अशान्ति फैलाने वालो के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही254लोग गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध तमंचा,कारतूस,चाकू व शराब बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों को जानें

01. विभिन्न थानों में कुल-68 वारण्टी अभियुक्त।
02. विभिन्न थानों में शस्त्र अधि0 में कुल- 21 व्यक्ति।
03. विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त- 12 
04. विभिन्न थानों में आबकारी अधि0 में कुल-32 व्यक्ति।
05. विभिन्न थानों में निरोधात्मक कार्यवाही में कुल-119 व्यक्ति।

बरामद
01. 01 अदद शस्त्र फैक्ट्री।
02. अवैध शस्त्र (तमंचा) - 16
03. अवैध शस्त्र (चाकू) - 012
04. अवैध शराब- 480 ली0।
05. शराब भट्ठी- 04


  गोण्डा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिये पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जिले की पुलिस को जारी निर्देश के क्रम में बड़ी कार्यवाई हुई है। बता दें कि चुनाव में अशान्ति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं अवैध शस्त्र की बरामदगी तथा अवैध शराब के निष्कर्षण ,बिक्री व परिवहन के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है।
  पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा एन0बी0डब्ल्यू के अन्तर्गत की कार्यवाही में 68 व्यक्तियों के अतिरिक्त विभिन्न धाराओं के 12 वांछित अभियुक्तों तथा निरोधात्मक कार्यवाही में 119 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शस्त्रों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 अवैध तमंचे मय 18 कारतूस, 12 अदद नाजायज चाकू बरामद किये है तथा अवैध शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल-04 भट्ठियों सहित कुल 32 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है। जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी इस कार्यवाही के अन्तर्गत पिछले 24 घण्टे में कुल-254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दृष्टिगत इस अभियान को निरन्तर चलाये रखने के निर्देश दिये है। जिससे चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form