डीआईजी व एसपी पहुँचे नवावगंज,पंचायत चुनाव व त्योहारों को लेकर की बैठक,शरारती तत्वों को चेताया,तो महिलाओं को किया सम्मानित।

गोण्डा -  सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा  शैलेश कुमार पाण्डेय ने थाना नवाबगंज जाकर आगामी त्यौहार होली/शबे बरात व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक की। जिसमें थाना नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता व जागरूक महिलाएं भी शामिल रहीं । उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों व पंचायत चुनाव के समय आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा आगामी त्यौहारों व पंचायत चुनाव को शान्ति पूर्ण माहौल व आपसी भाईचारे की भावना से सम्पन्न कराने की अपील की गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए कई विभागों द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं जिससे महिलाएं/ बालिकाएं जागरूक हो रही हैं। महिला एन0सी0सी0 कैडेट जिन्हें मिशन शक्ति का शक्ति दूत नामित किया गया है जो 05-05 गांवों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक कर रहीं है इसके साथ ही जैतपुर माझा गांव की जागरूक महिलायें अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण/ बिक्री की रोकथाम हेतु सहयोग कर रही है। पंचायत चुनाव के सम्बंध में बताया कि पुलिस प्रशासन अपनी कार्यशैली को लेकर निष्पक्ष व विधिपूर्ण कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। आसामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास भटकने नहीं दिया जाएगा ऐसे आसामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया जा रहा है, चुनाव पूर्णतयः पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न कराया जाएगा। होली त्यौहार के संबंध में बताया कि मर्यादित तरीके से होली का त्योहार मनाएं  किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग/गुलाल का प्रयोग ना करें, आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एनसीसी महिला कैडेट व गांव की जागरूक महिलाएं जो इस अभियान में सहयोग कर रही हैं उनका सभी सम्मान करें और मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई, गुंडा एक्ट के तहत अपराधियों के जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। अपराधी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जायेगा। कार्यक्रम के अंत मे पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज व पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं, जागरूक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस  दौरान मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा, उप जिलाधिकारी तरबगंज, क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राजेश सिंह तथा नवाबगंज क्षेत्र के तमाम संभ्रांतजन व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form