बाइक की चपेट में आकर बृद्ध महिला हुई घायल,निजी अस्पताल में चल रहा इलाज


करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। मंगलवार की शाम बाइक की चपेट में आकर एक 65 वर्षीय बृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज गोंडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामला करनैलगंज परसपुर मार्ग स्थित ग्राम करुआ के मजरा गोनई गोसांई पुरवा से जुड़ा है। यहां की निवासिनी शारदा देवी शौंच क्रिया के बाद वापस घर लौट रही थी। वह सड़क पर अपने बायें साइड पर जा रही थी। उसी बीच तेज गति से बिना लाइट के एक बाइक पहुंची और उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखकर चिकित्सक ने उन्हें जिले  के लिये रेफर कर दिया। जिस परिवार के लोग उन्हें गोंडा के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाये जहां महिला का इलाज चल रहा है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form